Fine India के खिलाफ एक और FIR
बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र के सेवानिवृत्त कर्मचारी सेक्टर 12 सी, आवास संख्या 1143 निवासी मोहम्मद अली हुसैन को प्रलोभन देकर उनके एक मित्र ने ही एक लाख 20 हजार रुपये की ठगी कर ली.
मो हुसैन ने घटना की प्राथमिकी बीएस सिटी थाना में दर्ज करायी है। बालीडीह के मखदुमपुर निवासी दाउद अंसारी को अभियुक्त बनाया है।
अभियुक्त व सूचक मित्र थे। अभियुक्त ने मो अली को बताया: फाइन इंडिया में 70 हजार रुपया निवेश करने पर प्रति माह दो हजार ब्याज मिलेगा. तीन वर्ष बाद मूलधन वापस हो जायेगा. ब्याज के लालच में मो. अली ने 70 हजार रुपया अभियुक्त को दिया. इसके बाद अभियुक्त ने दोस्ताना कर्ज के रूप में 50 हजार रुपया लिया. इस तरह कुल एक लाख 20 हजार की ठगी करने के उपरांत अभियुक्त ने एक रुपया ब्याज नहीं दिया. रुपया भी लौटाने से इनकार कर दिया. अदालत के निर्देश पर घटना की एफआइआर चास थाना में दर्ज की गयी है.
No comments:
Post a Comment