देहरादून। त्यागी रोड, रेस्ट कैंप क्षेत्र में सैकड़ो लोगों से चिटफंड के नाम पर 70 लाख रुपए जमा कर फरार होने के मामले में मुख्य अभियुक्त ने चुपचाप कोर्ट में सरेंडर कर दिया है।
इस मामले में स्थानीय लोगों ने दो माह पूर्व त्यागी रोड निवासी मेहर सिंह और उसकी पत्नी राधा के खिलाफ कोतवाली में ठगी का मुकदमा लिखवाया था।
पुलिस तब से मेहर और राधा की तलाश में थी, अब पुलिस ने इनके मकान की कुर्की की तैयारी कर ली थी, लकिन इससे पहले ही मेहर सिंह ने दो दिन पहले सीजेएम कोर्ट में खुद को सरेंडर कर दिया।
जांच अधिकारी एसआई कमल सिंह रावत ने बताया कि पुलिस अब मेहर सिंह की पत्नी राधा देवी को गिरफ्तार करने की कोशशि कर रही है। इधर, मुख्य अभियुक्त के सरेंडर करने की खबर सुनकर पीड़ित लोग गुरुवार शाम को कोतवाली पहुंच हंगामा किया। लोगों का कहना था कि पुलिस की लापरवाही से पहले अभियुक्त फरार हुआ और अब चुपचाप सरेंडर करने में कामयाब हो गया।
No comments:
Post a Comment