Monday, January 27, 2014

चिटफंड कंपनियों को धमाकते रहते हैं किरीट सोमैया

चिटफंड कंपनियों को धमाकते रहते हैं किरीट सोमैया


सेंट्रल डेस्क बीजेपी नेता किरीट सोमैया एक शगूफा छोड़ देते हैं, आरोपों का पुलिंदा बना देते हैं, लेकिन आगे की कार्यवाही में मदद के नाम पर कन्नी काटते रहते हैं. यह हम नहीं, मुंबई पुलिस कह रही है, जो उन्हें अब तक दो नोटिस भेज चुकी है, लेकिन सोमैया ने जवाब देने की जहमत तक नहीं उठाई.
पिछले दिनों बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने मुंबई क्राइम ब्रांच की इकोनोमिक ऑफेंस विंग में एक चिटफंड कंपनी के खिलाफ जांच की मांग को लेकर पहुंचे. उन्होंने इसकी शिकायत क्राइम ब्रांच को भी दी लेकिन अब इससे कन्नी काट रहे हैं. पुलिस ने उनको नोटिस भेजा है, जिसमें लिखा है कि जिस चिटफंड कंपनी के खिलाफ शिकायत करने की बात आपने कही है, उनके खिलाफ अभी तक कोई शिकायतकर्ता नहीं आया है.
इसलिए हम निवेदन करते हैं कि आप इस मामले में एफआईआर दर्ज़ कराएं ताकि हम मामले की जांच कर सके. इस बारे में क्राइम ब्रांच के अफसर ने बताया कि किरीट सोमैया ने मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और क्राइम ब्रांच को लिखित में शिकायत की थी. इस मामले की जांच के सिलसिले में उन्हें दो बार नोटिस भेजा जा चुका है, लेकिन वह शिकायत दर्ज नहीं करवा रहे हैं.
अब किरीट ऐसा क्यों कर रहे हैं। कंपनियों की शिकायतें करने के पीछे उनका क्या टारगेट होता है और फिर वो शिकायतों को आगे बढ़ाने के बजाए पीछे क्यों हट जाते हैं, यह तो किरीट ही जानें परंतु इस प्रक्रिया ने किरीट सोमैया की निष्पक्षता पर जरूर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप लगाया जा सकता है कि किरीट चिटफंड कंपनियों पर प्रेशर बनाने के लिए ऐसा करते हैं और जब उनका टारगेट पूरा हो जाता है तो मामले को दबाने का प्रयास करते हैं।
इस पूरे प्रकरण पर किरीट का कहना है कि कोई भी माई का लाल मेरे ऊपर सवाल खड़े नहीं कर सकता. सोमैया के मुताबिक पुलिस को जांच करनी है तो वह स्वतः संज्ञान लेकर मामला दर्ज कर सकती है.

अब फर्जी प्रॉपर्टी डील में भी फंसे बिलियर्ड चैम्पियन माइकल फरेरा

अब फर्जी प्रॉपर्टी डील में भी फंसे बिलियर्ड चैम्पियन माइकल फरेरा

 पूर्व बिलियर्ड चैम्पियन माइकल फरेरा एवं छह अन्य लोगों के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के सहारे एक वरिष्ठ नागरिक को प्रॉपर्टी बेचने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गोरई थाने के वरिष्ठ निरीक्षक दीपक बागवे ने कहा, ‘साइरिल एडमंड हेनरिक्स (87) की शिकायत के आधार पर माइकल फरेरा, उनके चार रिश्तेदारों पीटर डोमिनिक फरेरा, जोश जॉर्ज, मार्क फरेरा, पीटर हेरेंस फरेरा (जिनकी मृत्यु हो चुकी है) और दो बिल्डरों मनीष अग्रवाल एवं संजय अग्रवाल के खिलाफ ठगी एवं धोखाधड़ी के आरोप में पिछले वर्ष 13 नवम्बर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।’ उनपर भादंसं की धारा 419, 420, 465, 467, 471, 474, 447 और धारा 120 (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब पूर्व खिलाड़ी के खिलाफ ‘लुक आउट नोटिस’ जारी करने की तैयारी कर रही है।
75 वर्षीय फरेरा बहुस्तरीय विपणन कम्पनी क्यूनेट द्वारा किए गए 425 करोड़ रूपये के घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए वांछित हैं। वह मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के लुक आउट नोटिस से भी बच रहे हैं। पुलिस के मुताबिक उसे दी शिकायत में आरोप लगाए गए हैं कि फरेरा ने मलाड के एक एकड़ प्लॉट को दो बिल्डरों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कुछ वर्ष पहले 11 लाख रूपये में बेच दिया। प्लॉट को जिस वक्त बेचा गया उस वक्त इसकी कीमत दो करोड़ रूपये से ज्यादा आंकी गई।
लार्सन एंड टूब्रो के सेवानिवृत्त कर्मचारी और बांद्रा के निवासी साइरिल ने दावा किया कि उनके पिता इलियास कोसमॉस ने फरेरा के पिता से मलाड के गोरई में एक एकड़ जमीन 1935 में 450 रूपये में खरीदी थी। इलियास ने यह संपत्ति अपनी पत्नी शेरा मेरी हेनरिक्स के नाम से खरीदी थी।
साइरिल के माता-पिता अब मर चुके हैं। अपने प्लॉट पर अजीबोगरीब गतिविधियों को देखते हुए साइरिल ने गोरई में पुलिस से संपर्क किया जिसने जांच की जिसके बाद फरेरा, उसके रिश्तेदारों और दो बिल्डरों के खिलाफ पिछले वर्ष प्राथमिकी दर्ज की गई। बागवे ने कहा, ‘फरेरा वांछित है और हम लुक आउट नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहे हैं।’ फरेरा फिलहाल विदेश में है।

Qnet Scam: माइकल फरेरा ने मांगी अग्रिम जमानत

Qnet Scam: माइकल फरेरा ने मांगी अग्रिम जमानत


 पूर्व विश्व बिलियर्ड्स चैंपियन माइकल फरेरा ने मल्टि लेवल मार्केटिंग फर्म क्यूनेट के कथित घोटाले के सिलसिले में अग्रिम जमानत के लिए सेशन कोर्ट में याचिका दायर की है।
फरेरा के प्रवक्ता हरीश कुमार ने बताया कि अग्रिम जमानत की याचिका के साथ ही फरेरा ने खुद के खिलाफ 2 जनवरी को मुंबई पुलिस की ओर से जारी लुकआउट नोटिस को भी चुनौती दी है।
उल्लेखनीय है कि दिसंबर के दूसरे हफ्ते में क्यूनेट घोटाले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने 75 वर्षीय फरेरा को समन भेजा था और उन्हें घोटाला से प्रभावित कंपनी के संबंध में पूछताछ के लिए तलब किया था। वह पेश नहीं हुए थे।
आर्थिक अपराध शाखा ने मैगनेटिक डिस्क, हर्बल उत्पाद और होलीडे स्कीम जैसे उत्पादों की बिक्री की पेशकश कर कथित रूप से निवेशकों को ठगने के मामले में क्यूनेट के नौ टीम लीडरों को अब तक गिरफ्तार किया है। क्यूनेट पर निवेशकों को लुभाने के लिए अपने मल्टि लेवल मार्केटिंग (एमएलएम) स्कीमों के लिए प्रतिबंधित ‘बाइनरी पिरामिड बिजनेस मॉडल’ का भी उपयोग करने के आरोप हैं। फरेरा 17 दिसंबर को विदेश में हैं।
उन्होंने कहा है कि वह जैसे ही भारत लौटेंगे, जांचकर्ताओं के समक्ष पेश हो जाएंगे। उन्होंने विवादों में घिरी कंपनी का भी बचाव किया। पुलिस ने कहा कि उन्हें पता नहीं है कि पद्म भूषण से सम्मानित खिलाड़ी मुंबई लौट गए हैं या अब भी विदेश में हैं।

क्या होती है MLM की प्यास

                क्या होती है MLM की प्यास


एक किस्सा है। एक बार किसी रेलवे प्लैटफॉर्म पर जब गाड़ी रुकी तो एक लड़का पानी बेचता हुआ निकला। ट्रेन में बैठे एक सेठ ने उसे आवाज दी, ऐ लड़के, इधर आ। लड़का दौड़कर आया। उसने पानी का गिलास भरकर सेठ की ओर बढ़ाया तो सेठ ने पूछा, कितने पैसे में? लड़के ने कहा, पच्चीस पैसे। सेठ ने उससे कहा कि पंदह पैसे में देगा क्या? यह सुनकर लड़का हल्की मुस्कान दबाए पानी वापस घड़े में उड़ेलता हुआ आगे बढ़ गया।
उसी डिब्बे में एक महात्मा बैठे थे, जिन्होंने यह नजारा देखा था कि लड़का मुस्कराया पर मौन रहा। जरूर कोई रहस्य उसके मन में होगा। महात्मा नीचे उतरकर उस लड़के के पीछे- पीछे गए।
बोले : ऐ लड़के, ठहर जरा, यह तो बता तू हंसा क्यों? वह लड़का बोला, महाराज, मुझे हंसी इसलिए आई कि सेठजी को प्यास तो लगी ही नहीं थी। वे तो केवल पानी के गिलास का रेट पूछ रहे थे।
महात्मा ने पूछा, लड़के, तुझे ऐसा क्यों लगा कि सेठजी को प्यास लगी ही नहीं थी।
लड़के ने जवाब दिया, महाराज, जिसे वाकई प्यास लगी हो वह कभी रेट नहीं पूछता। वह तो गिलास लेकर पहले पानी पीता है। फिर बाद में पूछेगा कि कितने पैसे देने हैं? पहले कीमत पूछने का अर्थ हुआ कि प्यास लगी ही नहीं है।
सच है, जिन्हे पैसा कमाना होता है वो ज्वाइनिंग में मोलतोल नहीं करते। बस प्लान समझकर ज्वाइन कर लेते हैं, और जो लोग सेटिंग वेटिंग के टंटे में पड़े रहते हैं मान लीजिए कि उन्हे प्यास नहीं लगी है और जब प्यास नहीं होती तो यह भी तय है कि प्रयास नहीं होते।

SR MULTITRADE की धमाकेदार शुरुआत, एक ही हफ्ते में 52 TOP UP ज्वाइनिंग

SR MULTITRADE की धमाकेदार शुरुआत, एक ही हफ्ते में 52 TOP UP ज्वाइनिंग

एमएलएम न्यूज़ पॉर्टल ” द भास्कर ” के पाठकों को प्यार भरा नमस्कार और आनेवाले नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। दोस्तों आज मै आप को एमएलएम की दुनिया में एक ज़बरदस्त अदभुत प्लान (प्रोडक्ट कि 1 साल कि रेप्लेस्मेंट कि गॅरेंटी) के बारे मे बताने जा रहा हूं कि कोइ भी लीडर चाहे वह छोटा हो या बड़ा यह प्लान करने के लिए ना नहीं बोलेगा क्यों कि आज तक किसी भी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी तेने अपने प्रोडक्ट कि रिप्लेसमेंट कि गॅरेंटी नहीं दी है।
प्लान भी कुछ इस तरह से डिजाइन किया है किसी भी लीडर को किसी भी तरह की लायबिलिटी नहीं रहती और पैसे वसूल याने कि आम तो आम गुठलियों के दाम, यह जानने के लिये प्लान को समझ हैं:
कंपनी के 2 प्रोडक्ट्स है
1 ) 7 इंच 2 जी कॉलिंग टॅब्लेट पी सी सिंगल सिम: Rs. 10,800/-
2 ) 7 इंच 3 जी कॉलिंग टॅब्लेट पी सी डबल सिम: Rs. 12,600/-
कंपनी के पोर्टल पे ऑनलाइन फ्री रजिस्ट्रेशन करके अपने पसंद का कोई भी एक प्रॉडक्ट परचेस करें। आप को ऑनलाइन रिसीप्ट मिलेगी जिसमे आप का नाम, प्रोडक्ट कॉस्ट, कंपनी का नाम एड्रेस, प्रोडक्ट गॅरेंटी मेन्शन किया है। अब 2 डायरेक्ट सेल करने से और बेनिफिट्स कुछ इस तरह के
1 ) 12 महीने तक प्रोडक्ट प्रमोशनल कनवेयंस, लगभग प्रोडक्ट कॉस्ट के 8.5 % याने कि 12 महीनों में प्रोडक्ट कॉस्ट रिटर्न।
2 ) वीकली फ़ास्ट ट्रॅक साईकल बोनस 1LOT : 1LOT 1000/- CAPPING 64000/-
3 ) वीकली सिंगल लेग इनकम,अपने स्पॉंसर इनकम के 4% याने कि आप की एक ही लाइन चल रही है तो भी आप को अपने स्पॉंसर के इनकम के 4% इनकम कंपनी देगी, यह एक रिकॉर्ड होगा क्योंकि आज तक किसी भी कंपनी ने इस तरह का इनकम नहीं दिया (अपलाइन के काम से डाउन लाइन को इनकम मिलेगा, अगर आप का स्पोंसर वीकली CAPPING पे हो तो आप को 64000 का 4% = 2560/- वीकली मिलेगा।
4 ) कंपनी परफोर्मेंस बोनस मंथली ( फ्लश आउट पे भी इनकम )
STAGES B. V. MONTHLY
( 1B V = Rs.50 )
ACHIEVEMENTS ‘A’ ‘B’ COMM.
1 ) STAR 50000 50000 20% ( 20,000 )
2 ) SILVER 1 Lac 1 Lac 17% ( 34,000 )
3 ) GOLD 2 Lacs 2 Lacs 15% (60,000 )
4 ) RUBY 6 Lacs 6 Lacs 10% (1,20,000 )
5 ) DIAMOND 15 Lacs 15 Lacs 6% (1,80,000 )
6 ) CROWN DIAMOND 20 Lacs 20 Lacs 6% (2,40,000 )
7 ) KOHINOOR 25 Lacs 25 Lacs 6% (3,00,000 )
इस तरह से 1 ID पे 5,56,000/- कमा सकते है। एमएलएम के हिस्टरी में यह पहेली कंपनी है जिसमे प्रोडक्ट कि 1 साल कि रिप्लेसमेंट कि गॅरेंटी और किसी भी प्रकार कि रिस्क नहीं I हर कोई यंहा से आराम से पैसा कमा सकता है I तो दोस्तों चलो आज ही WWW.SRMULTITRADE.COM का हिस्सा बनिए और SMART WORK करे।
CAN CALL FOR POWER LEG & FULL SUPPORT.
08879134146 MUMBAI (PRAKASH SIR )
09224844341 MAHARASHTRA (Dr. CAHNDANKAR )
09743944948 KARNATAKA ( SHRIKANT SIR )
09303682722 BHOPAL,[M.P.] ( DEEPAK SIR )

देश की तरह RCM भी कुछ लीडरों के चंगुल में फंस गया

देश की तरह RCM भी कुछ लीडरों के चंगुल में फंस गया


अजय राणा। आज 26 जनवरी है. हर तरफ देशभक्ति के गीत गूँज़ रहे हैं. आज फिर मुझे जयपुर धरने की याद आ गई. वहाँ भी देशभक्ति के गीत बजते रहते थे. हमें लगता था कि हम आज़ादी की जँग लड़ रहे हैं. हमें गर्व का एहसास होता था.
लंबी लड़ाई के बाद आज़ादी तो मिली लेकिन देश की तरह RCM भी कुछ लीडरों के अधीन हो गया. आंदोलनकारियों की भूमिका का अंत हो गया. देश भक्त क्राँतिकारियों को आजतक याद किया जाता है लेकिन RCM के क्राँतिकारियों को तो कोई याद भी नहीं करना चाहता. वे आज किस हाल में किस मानसिकता के साथ जी रहे हैं. किसको परवाह है ?
क़ुर्बानी की कोई क़ीमत नहीं होती लेकिन क़द्र तो होनी चाहिये. उनका तो जिक्र भी नहीं होता.
अगर टीसी जी अपने किसी संदेश में उनका जिक्र कर देते तो ये भी अच्छे संस्कार का सबूत होता.
अगर टीसी जी एक बार भी कह देते कि आंदोलनकारियों का भविष्य में मान-सम्मान किया जायेगा तो हज़ारों आंदोलनकारियों के तन मन में जोशो-जुनून पैदा हो जाता लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इस कारण काफ़ी आंदोलनकारियों का गर्व चूर चूर हो गया.
आंदोलनकारियों के महत्व को ख़तम करने के लिये कुछ बड़े लीडरों ने टीसी जी को ग़लत जानकारियाँ दी और आंदोलनकारियों का अक़्स ख़राब कर दिया.
आंदोलनकारियों ने बहुत अच्छा किया लेकिन उनके साथ अच्छा नहीं हुआ…