Thursday, November 13, 2014

फर्जी SENTILITE Realty फरार, निवेशकों ने लगाई गुहार

फर्जी SENTILITE Realty फरार, निवेशकों ने लगाई गुहार



बिहार के बांका क्षेत्र से एक ऐसी कंपनी के फरार हो जाने की खबर आ रही है जो पूरी तरह से फर्जी थी। यहां निवेशकों ने एक कंपनी SENTILITE Realty India Ltd के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है परंतु मजेदार बात तो यह है कि MCA में इस नाम की कोई कंपनी रजिस्टर्ड ही नहीं है।
पीड़ित तुलसी पंडित सहित दस आवेदकों ने नन बैकिंग कंपनी के कर्मी पर पैसा लेकर भागने का आरोप लगाया है। आवेदन में कहा कि शहर स्थित सेंटीलाइट रियल्टी इंडिया लिमिटेड कंपनी स्थापित थी। जो पैसे लेकर दोगुना करने के शर्त पर 29 लाख रुपये लेकर भाग गयी है।
इस मामले में चौंकाने वाला पहलू यह है कि SENTILITE Realty के नाम से कोई भी कंपनी रजिस्टर्ड ही नहीं है। यदि निवेशक इस कंपनी के झांसे में आने से पहले एक बार इसके रजिस्ट्रेशन की स्थिति जान लेते तो शायद बच सकते थे।

No comments:

Post a Comment