REAL SUNSHINE CORP फरार, ऐजेंटों ने किया हंगामा
कोतवाली क्षेत्र के अंतू रोड पर खुली चिटफंड कंपनी करीब बीस करोड़ रुपये समेटकर फरार हो गई। इसमें पैसा जमा करने वालों ने कंपनी से दिए चेक तय तिथि पर लगाए तो वह बाउंस हो गए। दो बार चेक बाउंस होने पर एजेंटों को ठगी होने का अनुमान लगा।
खुद को कंपनी का एजेंट बताने वाले लगभग दर्जन भर लोगों ने कोतवाली में मामले की शिकायत की। मामले में पुलिस ने कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया, लेकिन देर रात दो लोगों को कंपनी का सामान ले जाते समय हिरासत में ले लिया।
शहर के अंतू मार्ग पर वर्ष 2012 में रियल सनसाइन कार्प लिमिटेड नाम की एक चिटफंड कंपनी खोली गई थी। जिले में 1700 एजेंट बनाए गये। इनके माध्यम से इसमें पैसा जमा कराया जा रहा था। कंपनी से जुड़े एजेंट जगदीश सिंह, चंद्रपाल यादव, राम प्रसाद पाल, सनेही राम यादव, शीतला प्रसाद यादव की मानें तो कंपनी लगभग साल भर पहले यहां से चली गई। तब से काम रंजीत सिंह निवासी ठेंगहा शुकुलपुर संग्रामपुर व राम गोपाल शुक्ल निवासी सहजीपुर स्वयं को ब्रांच मैनेजर व कैशियर बताकर काम कर रहे थे।
वे लोग लगातार छमाही खाते में पैसा जमा कराते रहे। करीब 20 करोड़ रुपये जमा कराए गए थे। जब समय पूरा होने पर खातेदारों के एजेंट इनसे पैसे के भुगतान की बात करते थे तो उन्हें लंबी तिथि का चेक दे दिया गया। नियत तिथि पर चेक लगाया गया तो वह बाउंस हो गया। दोबारा चेक दिया तो वह भी बाउंस हो गया। एजेंट इन पर पैसा देने का दबाव बनाने लगे तो पैसा नहीं दिया। एजेंटों ने ग्वालियर जाकर कथित बैंक के सीएमडी से संपर्क किया तो उन्होंने पैसा देने से मना कर दिया। बुधवार की शाम रंजीत सिंह व राम गोपाल बैंक का सामान कहीं ले जा रहे थे, तभी किसी ने उन्हें देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
”बीती रात संदिग्ध दशा में दिखे दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। फिलहाल अब तक किसी ओर से तहरीर नहीं मिली है। कोई शिकायत करेगा तो मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जाएगी।”
आरके चतुर्वेदी
सीओ, अमेठी
आरके चतुर्वेदी
सीओ, अमेठी
REAL SUNSHINE CORP LIMITED
No comments:
Post a Comment